flag en-GB
flag tr
flag hi
flag ms
flag id
flag ne
flag bn
flag my
flag zh
Banner hindi 2x

दुनिया भर में कई श्रमिकों पर कार्यस्थल में शोषण का संकट मँडराता रहता है। यह खतरा उन्हें कई कारणों और तरीकों की वजह से रहता है। यूँ तो ये सिद्धांत किसी भी कमज़ोर श्रमिक पर लागू होते हैं, लेकिन इन्हें खासतौर पर उन प्रवासी श्रमिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अक्सर कार्यस्थल में कुछ खास तरह के जोखिमों का सामना करते हैं।

सिद्धांत

  • #5
    हर कार्यस्थल में शिकायत नीति और प्रणालियाँ उपलब्ध होनी चाहिए।
  • #14
    जहाँ भी संभव हो, वहाँ कंपनी की शिकायत प्रबंधन प्रणालियाँ श्रमिकों से परामर्श ले कर विकसित की जानी चाहिए, जैसे श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करके।
  • #20
    सरकारों को चाहिए कि वे व्यवसायों को ऐसी कार्यशील शिकायत प्रबंधन प्रणालियाँ रखने के लिए प्रोत्साहित करें, जो प्रभावी, सुलभ और पारदर्शी हों।
  • #23
    श्रमिकों को उनके अधिकारों से अवगत करवाया जाना चाहिए और साथ ही उन्हें शिकायत दर्ज करने और उपचार हासिल करने के विकल्पों की जानकारी भी दी जानी चाहिए। यह जानकारी उन्हें उस भाषा में दी जानी चाहिए, जिसे वे समझ सकते हैं और उस माध्यम से दी जानी चाहिए, जिस तक उनकी पहुँच हो।

      सिद्धांत डाउनलोड करें

      ये सिद्धांत श्रमिकों के अधिकारों को सिर्फ़ दोहराते नहीं हैं। ये इसकी स्पष्ट स्वीकृति हैं कि सिर्फ़ अधिकारों को मान्यता देना काफ़ी नहीं होता – व्यवसाय और अन्य हिस्सेदारों को सक्रिय रूप से कदम उठाते हुए उनके संचालनों और आपूर्ति श्रृंखला में लिप्त श्रमिकों को उन अधिकारों तक सार्थक पहुँच देनी होगी। हमें उम्मीद है कि ये सिद्धांत उस काम में मददगार साबित होंगे और हम सभी हिस्सेदारों को उनका समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

      ETI Principles Download 07

      इन सिद्धांतों का समर्थन करें

      प्रवास दुनिया भर के श्रमिक बाज़ार का एक महत्त्वपूर्ण और नियमित हिस्सा है। हालाँकि, प्रवासी विशेष रूप से कमज़ोर होते हैं और अक्सर दुर्व्यवहार का शिकार हो जाते हैं। प्रवासी श्रमिकों को उपचार सिद्धांतों तक पहुँच देने के कदम की हिमायत करके, आपका संगठन यह दर्शाता है कि वह प्रवासी श्रमिकों को उपचार तक सार्थक पहुँच देने के अधिकार का समर्थन करता है। आपके संगठन द्वारा दिया गया समर्थन इन सिद्धांतों के महत्त्वपूर्ण होने की पुष्टि करता है और आपके व्यावसायिक संचालन या संगठन के कामकाज में इन सिद्धांतों को अपनाने और शामिल करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।